ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन फिल्म कृष 4 पर जोर शोर से काम कर रहे थे जब उन्हें अपने कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चला। राकेश रोशन को गले में ैनंउवने ब्मसस ब्ंतबपदवउं की शिकायत थी। यूं तो उनकी बीमारी शुरुआती स्टेज पर थी लेकिन इसका असर उनकी हेल्थ पर काफी पड़ रहा था। इस वजह से उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स को रोकना पड़ा। इसी के चलते ऋतिक की फिल्म कृष 4 को भी आगे बढ़ा दिया गया।
इस साल की शुरुआत में राकेश रोशन कैंसर की सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के सफल होने के बाद वे राकेश आराम के लिए ब्रेक पर थे, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने फिल्म कृष 4 की स्क्रिप्ट पर दोबारा काम शुरू कर दिया है।
हाल ही में ऋतिक रोशन ने बताया था कि कैसे उनके पिता राकेश रोशन का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। खबर है कि राकेश अपने नार्मल रूटीन पर वापस आने के लिए तैयार हैं। उनकी स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए वे बहुत सारे क्रिएटिव लोगों की टीम काम करने वाले हैं, जिससे गलती की कोई गुंजाइश ना बचे। माना जा रहा है कि फिल्म कृष 4 की शूटिंग 2020 की शुरुआत में शुरू होनी है। इस फिल्म को डायरेक्टर संजय गुप्ता बनाएंगे, जिन्होंने इससे पहले ऋतिक की फिल्म काबिल को बनाया था।
कैंसर से जंग लड़ वापस लौटे राकेश रोशन, कृष 4 पर काम शुरू

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर