सऊदी अरब स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी के 2 संयंत्रों पर ड्रोन अटैक हुआ है। इसके बाद वहां भयंकर आग लग गई। हमले वाले इलाके से आग की लपटें और धुंए का जबरदस्त गुबार उठ रहा है। इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि शनिवार तड़के सुबह तेल कंपनी सऊदी अरामको के 2 तेल संयंत्रों पर ड्रोन से हमला हुआ है। ये दोनों तेल संयंत्र अब्कैक और खुरैस इलाके में स्थित हैं। बताया जा रहा है कि हमले में 10 के आसपास ड्रोन भेजे गए थे। सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी ने बताया कि अरामको के औद्योगिक सुरक्षा दलों ने अब्कैक और खुरैस संयंत्रों में ड्रोन हमले के कारण लगी आग से निपटना शुरू किया और आग पर काबू पा लिया गया है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमले में कितने लोग घायल हुए हैं और इससे किस तरह निपटा गया है। इस हमले के बाद सऊदी अरब की तेल कंपनी और उसके समझौते को लेकर कुछ देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अरामको सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी है और राजस्व के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। पिछले कुछ महीनों में हूती विद्रोही संगठन ने सऊदी अरब के कई ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों से कई बार हमला किया है। इतना ही नहीं पिछले महीने तेल कंपनी अरामको के प्राकृतिक गैस के सेंटर पर भी हमला हुआ था। यह हमला भी हूती संगठन ने ही किया था।
सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ड्रोन अटैक, भीषण आग

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित