April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चालान के सारे रिकॉर्ड टूटे, लगाया साढ़े 6 लाख का जुर्माना

नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से वाहनों के ताबड़तोड़ चालान काटे जा रहे हैं। कई बार चालान की राशि इतनी ज्यादा होती है कि लोग हैरान रह जाते हैं। अब ताजा मामला ओडिशा के संबलपुर का है, जहां एक ट्रक का 6 लाख 53 हजार 100 रुपये का चालान काटा गया है। यह ट्रक नगालैंड का है। ट्रक के मालिक ने जुलाई 2014 से सितंबर 2019 तक टैक्स का भुगतान नहीं किया था। साथ ही ट्रक का परमिट, पॉल्यूशन सर्टीफिकेट और इंश्योरेंस भी नहीं था।
इससे पहले दिल्ली में एक ट्रक का 2 लाख 500 रुपये का चालान काटा गया था। इसके बाद राम किशन नाम के ट्रक ड्राइवर को जुर्माने के तौर पर 2 लाख 5 सौ रुपये का चालान भरना पड़ा था।

Share to...