कोयंबटूर के वाडिवेलमपालयम गांव में 82 वर्ष की महिला एम कमलाथल मात्र एक रुपये में इडली बेचती है। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो वायरल होने के बाद सरकार की ओर से हाल में ही इन्हें एलपीजी कनेक्शन दिया गया है। इस बारे में विशेष यह है कि अम्मा पिछले 30 साल से इसी कीमत पर लोगों को खिला रही है। उनका कहना है कि इससे उन्हें खुशी मिलती है।
एम कमलाथल ने कहा कि अब मैं 82 साल की हूं और नहीं जानती की कितने दिन और काम कर पाऊंगी। मेरे परिवार में मेरे साथ और कोई नहीं। मैं अकेली हूं। सुबह 5ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम करती हूं। मैं इसमें फायदा कमाना नहीं चाहती हूं। जितना मुझे मिलता है उसे मैं अपने जीवनयापन में खर्च कर देती हूं। हर दिन 400-500 इडली की बिक्री हो जाती है। हाल में ही कमलथाल की एक रुपये की इडली ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए सामग्री पर उनका रोजाना 300 रुपये का खर्च आता है और फायदा 200 रुपये का है जिससे उनका गुजारा हो जाता है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इस वायरल वीडियो को शेयर किया। कमलाथल के घर को नए सिरे से बनाने के लिए भारत गैस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, थाइरोकेयर टेक्नोलॉजीज ने जिम्मेदारी ली है।
मात्र एक रुपये की इडली, इसी कीमत पर 30 साल से बेच रही है अम्मा

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित