पाकिस्तान ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाया है, वहीं पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा माना है। यूएनएचआरसी में पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का राज्य है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट खुलकर सामने आ रही है। वह हर मुमकिन मंच पर भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ रही है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी बात-बात में सच बोल बैठे। उनके बयान का एक वीडियो भी सामने आया है।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत दुनिया को यह दिखाना चाहता है कि कश्मीर में जीवन फिर से सामान्य हो गया है। अगर ऐसा है तो भारत अपने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय मीडिया, एनजीओ और सिविल सोसाइटीज को जाने क्यों नहीं दे रहा, ताकि वे वहां का हाल देख सकें। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान ने दोबारा कश्मीर राग अलापा है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बेबुनियादी आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन हो रहा है और परिषद् मानवाधिकार के उल्लंघन पर ध्यान दे। हम इस पर संयुक्त जांच समिति के गठन की मांग करते हैं।
पाकिस्तान ने यूएनएचआरसी से कहा कि वह कश्मीर के मुद्दे पर चुप न बैठे। बैठक के दौरान पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दिया है। उसने कश्मीर को दुनिया की सबसे बड़ी जेल बताते हुए मानवाधिकारों की कब्रगाह बताया। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद कश्मीर में प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन भारत सरकार ने एक से अधिक बार स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के इशारे पर कश्मीर में अशांति न फैले सके, इसलिए इन प्रतिबंधों को लगाया गया और स्थिति के हिसाब से इनमें अब ढील भी दी जा रही है।
पाक विदेश मंत्री ने कश्मीर को माना इंडियन स्टेट

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ