केंद्र सरकार द्वारा नए ट्रैफिक नियम लागू करने के बाद से वाहन चालकों को अपनी गलती के लिए चालान के रूप में भारी भरकम जुर्माना देना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है। यहां एक ट्रक मालिक को ओवर लोडिंग की वजह से 1.41 लाख रुपये का चालान भरना पड़ा। ट्रक मालिक की पहचान भगवान राम के तौर पर की गई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में ऐसी कई खबरें सामने आई हैं जिसमें वाहन चालकों को चालान की बड़ी रकम चुकानी पड़ी है। ऐसा ही एक मामला ओड़िशा में सामने आया था जहां एक ट्रक चालक को 80 हजार रुपये का चालान देना पड़ा था।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एक सितंबर से देश में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर पास किए गए नए कानून को लागू किया है। संसद के बीते सत्र में नया मोटर व्हीकल एक्ट पास हुआ था और इसके कुछ प्रोवीजन पर राज्य सरकारों को छूट दी गई है कि वो अपने हिसाब से मोटर व्हीकल नियमों में बदलाव कर सकते है। राज्यों का कहा गया है कि कुछ मामलों में जुर्माने के राशि भी एक सीमा तक कम या ज्यादा कर सकते है लेकिन वो केंद्र सरकार की तरफ से नये कानून में निर्धारित उच्चतम सीमा से न तो ज्यादा हो सकती है और न ही न्युनतम सीमा से कम। राज्यों को इस रिलेक्सेशन के साथ ही केंद्र ने मोटर व्हीकल एक्ट के 63 प्रोवीजन को लागू करना होगा।
राजस्थान में ट्रक मालिक को ओवर लोडिंग करना पड़ा भारी, 1.41 लाख का चालान

More Stories
पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस हुए भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री रिजिजू और मजूमदार ने दिलाई सदस्यता
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र की एआई पर केंद्रित स्मारिका का किया विमोचन
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष