April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ट्रैफिक नियम के जुर्माने पर गुजरात ने दी राहत, 50 प्रतिशत तक की कटौती

गुजरात सरकार ने मोटर व्हीकल ऐक्ट में बदलाव कर कई मामलों में जुर्माने की रकम घटा कर लागू कर दिया है। गुजरात सरकार की तरफ से नए मोटर वाहन कानून में मंगलवार को बदलाव किया गया है जिसके बाद जुर्माने की राशि को 50 फीसदी तक कम कर दिया है। अभी तक केंद्र सरकार कह रही थी कि राज्य जुर्माने की रकम बढ़ा तो सकते हैं पर घटा नहीं सकते। अब देखना होगा कि दूसरे राज्य गुजरात मॉडल को ही लागू करते हैं या फिर केंद्र दखल देगा।
राज्य में बिना हेलमेट पर 1000 रुपये की जगह 500 रुपये का जुर्माना होगा। इसके अलावा अब कार में बिना सीट बेल्ट 1000 रुपये की बजाय 500 रुपये का जुर्माना होगा। राज्य में यातायात उल्लंघन के लिए नए नियम 16 सितंबर से लागू किए जाएंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा है कि आरटीओ से बात करके इस पर फैसला लिया जाएगा।

Share to...