April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मोदी समेत कई बड़े नेता

नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत और भी कई बड़े नेता पहुंचे।
इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी दलों की यहां मौजूदगी बताती है कि उनमें सभी के साथ काम करने की काबिलियत थी। छात्र जीवन के दौरान जब दूसरे छात्र अपने करियर पर फोकस कर रहे थे, वह 19 महीने के लिए जेल गए थे।
अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे दिल्ली के एम्स में हुआ था। 25 अगस्त को दिल्ली के निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 66 साल के पूर्व वित्त मंत्री जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को एम्स लाया गया था। एम्स ने 10 अगस्त के बाद से जेटली के स्वास्थ्य पर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया था। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

Share to...