April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चंबा में लोगों ने महसूस किए भूकंप के 3 झटके, तीव्रता 5.0 दर्ज

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार दोपहर एक घंटे के अंदर 3 बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। चंबा की पुलिस अधीक्षक मोनिका भुटुंगुरु ने बताया कि तत्काल जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट के बीच आया था, जिसका केंद्र हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सीमा पर उत्तर-पूर्व में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। उन्होंने बताया कि भूकंप की तीव्रता 2.7 और 5 के बीच थी।
भूकंप का पहला झटका दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 5.0 थी। दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गयी और तीसरा झटका दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 2.7 थी।

Share to...