बिहार में शराबबंदी के बाद लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर पान मसाला पर भी शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया गया फिलहाल यह प्रतिबंध एक साल के लिए लगाया गया है बिहार के खाद्य संरक्षा आयुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को कहाए कुल 12 पान मसाला कंपनियों पर पूरे राज्य में आज 30 अगस्त से एक वर्ष की अवधि तक पैकेट या खुले रूप में विनिर्माण भंडारण परिवहन प्रदर्शन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुसार राज्य सरकार अपने लोगों को पोषाहार स्तर और जीवन स्तर को ऊंचा करने और जन स्वास्थ्य के सुधार करने हेतु स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थो के उपभोग को प्रतिबंधित कर सकती है इस साल पांच जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आहूत उच्चस्तरीय बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में खाद्य संरक्षा आयुक्त ने राज्य के विभिन्न ब्रांड के पान मसाला पर जांच के बाद प्रतिबंध लगा दिया है
बिहार में अब पान मसाला पर भी लगा प्रतिबंध

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां