April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देश भर में दो दिन मनाई जा रही जन्माष्टमी, आज कई मंदिरों में है विशेष आयोजन

तिथियों और नक्षत्र में मतभेदों के चलते देश में 2 दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कई जगहों पर 23 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। वहीं दिल्ली सहित देश के कई बड़े मंदिरों में शनिवार 24 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कई जगहों पर इस दौरान दही-हांडी का आयोजन किया गया है।
ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कई मंदिरों में वृंदावन के इस्कॉन मंदिर, गोकुल और द्वारिकाधीश मंदिर ने फैसला किया है कि वह आज 24 अगस्त जन्माष्टमी मनाएंगे। हालांकि, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, नंदगाव और प्राचीन केशवदंव मंदिर में भी 23 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई गई। कृष्ण की जन्मभूमी मथुरा में भी 2 दिन ये त्योहार मनाया जा रहा है।
दिल्ली के कई बड़े मंदिरों में आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इसके लिए मंदिरों में जगमगाहट हो रहीं है। पंजाबी बाग के जन्माष्टमी पार्क, संतोषी माता मंदिर हरिनगर, आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ, छतरपुर, इस्कॉन मंदिर अमर कॉलोनी, गुफा वाला मंदिर प्रीत विहार, बिड़ला मंदिर, मंदिर मार्ग शामिल है।

Share to...