लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिनों के दौरे पर पहली बार पड़ोसी देश भूटान गए थे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ था और दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी हुए। भूटान के पीएम लोटे शेरिंग ने पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए उनका आभार जताया और डोकलाम विवाद पर अहम बयान दिया।
भूटान के पीएम लोटे शेरिंग ने कहा कि इस बार हमारे बीच डोकलाम विवाद को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई क्योंकि हमें उस मुद्दे को लेकर अब कोई दिक्कत नहीं है। वहां सबकुछ सामान्य है। उन्होंने कहा कि हमारा हमेशा से मानना है कि डोकलाम विवाद पर तीनों देश याने कि भारत, भूटान, चीन सकारात्मक बातचीत से किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से उत्साहित लोटे शेरिंग ने कहा कि हम इस बात को बताते हुए बेहद खुश हैं कि पीएम मोदी ने 2 दिनों का भूटान दौरा किया। उनका यह दौरा काफी सफल और उत्साहजनक रहा। हमने उन्हें वो दिया जो उनकी इच्छी थी और उनसे हमें वो मिला जो हमारी जरूरत थी। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि उन्होंने यहां आकर लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली।

More Stories
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर