April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नदी में आई अचानक बाढ़ से 20 मकान और 18 लोग बहे, तलाश जारी

उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू.कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 48 घंटे में भारी बारिश होने की आशंका है। इस बीच उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हिमाचल सीमा पर बहने वाली टोंस नदी में बाढ़ आने से मोरी कस्बे के 20 मकान और 18 लोग बह गए। टोन्स नदी यमुना की सहायक नदी है, जिसकी वजह से अगले 24 घंटों में हरियाणा और दिल्ली में भी यमुना का जल स्तर बढ़ने की आशंका है।
भारी बारिश के चलते उत्तरकाशी जिले के अन्य नदियों में भी बाढ़ आई हुई है। नदियों में पानी 30 से 40 मीटर ऊंचाई पर बह रहा है। टोंस नदी के आसपास रहने वाले लोगो को ऊंचे स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, लापता लोगों की खोज में एनडीआरएफ को लगाया गया है। अगले 24 घंटे और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि 2013 में आई विनाशकारी बाढ़ से उत्तराखंड तबाह हो गया था, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे और व्यापक क्षति भी हुई थी।

Share to...