जम्मू में फैलाई जा रही अफवाहों को रोकने के लिए रविवार को एक बार फिर 5 जिलों में कम गति की 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। एक दिन पहले ही इन सेवाओं को बहाल किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने सेवा प्रदाताओं से रविवार सुबह सेवाओं को बंद करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अफवाहों को फैलने से रोकने और शांति बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया।
करीब एक पखवाड़े बाद शुक्रवार और शनिवार की दरम्यिनी रात को जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी जिलों में कम गति की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की गई थी। केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और उसे 2 केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने से एक दिन पहले 4 अगस्त को जम्मू क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।
जम्मू में फिर बंद करनी पड़ीं इंटरनेट सेवाएं, अफवाहों के चलते उठाया पड़ा कदम

More Stories
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर