देशभर में भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में बाढ़ से हालात गंभीर बन गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में आने वाले 48 घंटों में भीषण बारिश की आशंका है।
केरल में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए राज्य के 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बाढ़ के हालात को लेकर एनडीआरएफ डीजी एसएन प्रधान ने कहा है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल राज्य को लेकर सबसे ज्यादा चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि अधिकतर एनडीआरएफ टीमों की तैनाती इन्हीं राज्यों में की गई है।
केरल के वायनाड जिले के मेप्पडी से अबतक कुल 6 शव बरामद किए गए हैं। यहां गुरुवार को भूस्खलन हो गया था, जिसके बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के शाजापुर में मक्सी-गुना रेलवे अंडर-ब्रिज में भारी बारिश हुई जिससे पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
कोच्चि में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बंद होने के बाद नौसेना लोगों की मदद के लिए आगे आई है। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने कहा है भारतीय नौसेना ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अनुपलब्धता के कारण कोच्चि में नागरिक विमान संचालन के लिए अपना हवाई अड्डा आईएनएस गरुड़ खोल दिया है। कर्नाटक में बाढ़ के हालात को जानने के लिए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने घाटप्रभा और मलप्रभा नदी बेसिन का हवाई सर्वेक्षण किया है।
कई राज्यों में बाढ़ का कहर, केरल के 9 जिले रेड अलर्ट

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान