April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय रिजर्व बैंक के इस फैसले से हो सकता है आपके लोन का बोझ हल्का

भारतीय रिजर्व बैंक ने पॉलिसी दरों में कटौती की है जिससे आने वाले दिनों में कर्ज सस्ता होने की उम्मीद बढ़ गई है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, अब रेपो रेट घटकर 5.40 प्रतिशत हो गया है। रेपो रेट में कटौती के बाद अब बैंकों पर भी कर्ज की दरों को कम करने का दबाव बढ़ेगा और हो सकता है कि आने वाले दिनों में बैंक होम और कार लोन की दरों में कटोती करें। हालांकि बैंक इस फैसले के बाद जमा पर दिए जाने वाले ब्याज की दरों में भी कटौती कर सकते हैं।
रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद अब रिवर्स रेपो रेट में भी 35 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो गई है और इस कटौती के बाद अब रिवर्स रेपो रेट घटकर 5.15 प्रतिशत हो गया है। आरबीआई ने एमएसएफ यानि मार्जिनल स्टैंडिंग फेसिलिटी को घटाकर 5.65 प्रतिशत कर दिया है। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने भविष्य में मॉनेटरी पॉलिसी का रुझान उदार कर दिया है जिससे आगे भी पॉलीसी दरों में और कटौती की उम्मीद जताई जा रही है। मॉनेटरी पॉलीसी के सभी सदस्यों ने रेपो रेट घटाने के पक्ष में वोट दिया अगली मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक 1 से 4 अक्टूबर के बीच होगी।

Share to...