जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दिया गया है। इससे जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा भी खत्म हो गया है। संसद ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल भी पारित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के सरकार के कदम की कांग्रेस सहित कई पार्टियां विरोध कर रही है। इस बीच जम्मू-कश्मीर से खबर है कि वहां पत्थरबाजी की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जम्मू-कश्मीर के तीनों क्षेत्रों में हालात सहज हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है क्योंकि उनसे कश्मीर घाटी में शांति भंग होने का खतरा था। यह गिरफ्तारियां केन्द्र द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के ऐलान के कुछ घंटों बाद की गई हैं। घाटी में संचार सेवाएं बंद हैं और कई तरह की पाबंदियां लागू हैं। अधिकारियों ने कहा कि पत्थरबाजी की कुछ घटनाओं की जानकारी मिली है। राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में कुछ दुकानें खुलीं और पाबंदियों के बावजूद सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी है।
घाटी में 100 से ज्यादा लोग किया गया गिरफ्तार, जारी कैसे है जम्मू-कश्मीर के हाल

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ