April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गूगल के साथ मिलकर Wi-Fi मुफ्त देगी अमेरिकी कंपनी सिस्को

यूएस नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी सिस्को ने सोमवार को कहा कि देशभर के सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त और हाई स्पीड वाली वाई-फाई की सुविधा देने के लिए वो गूगल के साथ मिलकर जीस्टेशन का निर्माण करेगी। सिस्कों ने बताया कि गूगल और उसके बीच की इस सहभागिता की शुरुआत सबसे पहले बेंगलुरू में होगी। उन्होंने कहा कि अभी बेंगलुरू में 25 जगहों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा दी जा रही है।
सिस्को ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में 200 और जगहों पर ये सुविधा दी जाएगी। इन स्थानों में सार्वजनिक स्थान जैसे बस स्टॉप, अस्पताल और सरकारी कार्यालय शामिल हैं। आने वाले वक्त में इस सेवा का विस्तार बेंगलुरू के 300 शहरों और देश के दूसरे शहरों में किया जाएगा। सिस्को इंडिया समिट 2019 में सिस्को के अध्यक्ष भारत और सार्क समीर गार्डे ने कहा कि यह एक वैश्विक साझेदारी है और भारत पहला देश है, जहां हम इसे पूरा कर रहे हैं।
बेंगलुरु में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर डी-वॉयस के साथ ये सर्विस शुरू की जा रही है। इसके अलावा दिल्ली के बाहरी इलाके और उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में भी इसे शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इस साल फरवरी में गूगल और सिस्को ने अपने वैश्विक गठबंधन की घोषणा की थी।

Share to...