जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मुन्ना लाहौरी मारा गया। लाहौरी को बिहारी नाम से भी जाना जाता था वह पाकिस्तान से था। पुलिस ने बताया कि वह कश्मीर में कई लोगों की हत्या में भी शामिल था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लाहौरी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह में लोगों की भर्ती भी करता था। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर रातभर चले अभियान के बाद वह अपने एक साथी के साथ मारा गया।
इस मुठभेड़ में लाहौरी समेत 2 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के शोपियां शहर के बोनबाजार इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस ने कहा कि जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के चारों ओर घेराबंदी कड़ी की गई, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी और जवाबी कार्यवाही में 2 आतंकवादी मारे गए थे। वहीं, शनिवार की सुबह एक अन्य घटना में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी में 57 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक राजेंद्र सिंह शहीद हो गए।
मुठभेड़ में जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी समेत 2 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा