April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गौवंश ले जा रहे 20 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, इस तरह सिखाया सबक

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में 20 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर उनसे उठक-बैठक लगवाकर गौ माता की जय के नारे लगवाए। ये 8 लोग पिकअप वाहनों में भरकर ले जाए जा रहे गौवंश ले जा रहे थे। खालवा से 2 किलोमीटर दूर सांवलीखेड़ा ने खुद ही यह कार्यवाही की। इसके बाद सभी आरोपितों को एक रस्सी से बांधकर पैदल खालवा थाने लाया गया।
जैसे ही घटना की जानकारी बाकी लोगों को लगी तो सुबह से ही खालवा में लोगों की भीड़ लगने लगी। इसके बाद लोगों ने इन सभी आरोपियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी हरदा जिले से गौवंश को खालवा होते हुए जंगल के रास्ते महाराष्ट्र ले जा रहे थे। पकड़े गए पशुओं को पास के ही गांव में खार की गौशाला में भेज दिया गया है। खालवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले मोघट और मूंदी थाना पुलिस ने 96 भैंस जब्त की थीं।

Share to...