मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इशारों-इशारों में देवड़ा पर हमला बोला है। उन्होंने इस्तीफे को ऊपर चढ़ने की सीढ़ी करार देते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ लोगों से पार्टी को सावधान रहना चाहिए।
दरअसल रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर काम कर सकते हैं। इसके बाद ही निरुपम का ट्वीट आया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है। यहां तो दूसरे क्षण नेशनल लेवल का पद मांगा जा रहा है। यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी पार्टी को ऐसे कर्मठ लोगों से सावधान रहना चाहिए।
राहुल गांधी ने लोकसभा 2019 चुनाव से पहले संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि उनके राष्ट्रीय भूमिका में दिल्ली जाने की संभावना है।
देवड़ा के एक सहयोगी ने बताया कि 26 जून को दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के तुरंत बाद देवड़ा ने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। जब संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाया गया था तो उन्होंने कहा था कि कोई पद स्थायी नहीं होता।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त