दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए फ्री राइड का ऐलान किया था, हालांकि इस फैसले पर मेट्रो के पूर्व चीफ ई श्रीधरन ने सवाल खड़ा कर दिया है और इसे गलत बताया है।
दिल्ली सरकार के महिलाओं को मुफ्त मेट्रो सेवा देने के फैसले पर मेट्रो के पूर्व चीफ ई श्रीधरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। श्रीधरन ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली सरकार के फैसले को नुकसानदायक बताते हुए इसे लागू होने से रोकने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो सभी शहरों के जरिए फॉलो की जाती है। इसलिए अन्य शहरों में भी इस प्रकार की मांग उठेगी। श्रीधरन ने कहा कि भविष्य में मेट्रो लाइन भी बढ़ाई जाएगी, जिसके लिए ज्यादा पैसों की आवश्यकता होगी।
दिल्ली सरकार के जरिए महिलाओं के लिए मेट्रो और डीटीसी बसों में मुफ्त सफर का ऐलान करना दिल्लीवालों के लिए तो जोरदार तोहफा साबित हो सकता है लेकिन सियासत की दुनिया में भी इसके तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विरोधियों का कहना है कि दिल्ली सरकार के जरिए आने वाले विधानसभा चुनाव में फायदा उठाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
दिल्ली सरकार का महिलाओं की फ्री राइड का फैसला गलत, मेट्रो मैन ने लिखी पीएम को चिट्ठी

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन