पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार रात तृणमूल कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर बम भी फेंके। मृतकों के परिजन ने भाजपा समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस को शक है कि हत्याकांड के राजनीतिक रंजिश के चलते अंजाम दिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डोमलक के कुचियामोरा गांव में अज्ञात हमलावरों ने बम फेंके और गोलियां चलाईं। इस हमले में खैरुद्दीन शेख और सोहेल राना समेत 3 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे।
तृणमूल कार्यकर्ताओं के घर पर बम से हमला, तीन की गोली मारकर हत्या

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण