April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एएन-32 विमान पर सवार सभी 13 सैन्यकर्मियों की मौत

भारतीय वायु सेना ने कहा है कि एएन-32 विमान पर सवार सभी 13 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है। एयर फ़ोर्स के इस विमान ने 3 जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही देर बाद संपर्क टूट गया था।
3 जून से ही भारतीय वायु सेना इसकी खोज में लगी थी और 8 दिन बाद 11 जून को इसका मलबा अरुणाचल प्रदेश के सियांग ज़िले में मिला था। 11 जून को मलबा मिलने के बाद भारतीय वायु सेना ने कहा था कि 13 सवार लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन गुरुवार को भारतीय वायु सेना ने सभी की मौत की पुष्टि कर दी है। भारतीय वायु सेना ने अपने बयान में कहा है कि हमें यह सूचित करते हुए काफ़ी दुख हो रहा है कि एएन-32 में सवार 13 लोगों में से कोई नहीं बचा है। हम सभी बहादुर सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हैं।
भारतीय वायु सेना ने मारे गए सभी सैन्यकर्मियों के नाम भी बताए हैं। ये हैं. विंग कमांडर जीएम चार्ल्स, स्क्वॉडर्न लीडर एच विनोद, फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर थापा, आशीष तंवर, एस मोहंती, मोहित के गर्ग, वॉरंट ऑफिसर केके मिश्रा, सार्जेन्ट अनूप कुमार, कोर्पोरेल शेरिन, एयर क्राफ़्टमैन एसके सिंह और पंकज, सैन्यकर्मी पुताली और राजेश कुमार थे।

Share to...