April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पूरी तरह से नहीं टला तूफान वायु का खतरा, रेलवे ने रद की कई ट्रेनें

चक्रवाती तूफान वायु गुजरात के काफी करीब पहुंच गया है। हालांकि चक्रवात ने अपनी दिशा बदल ली है लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। चक्रवाती तूफान वायु को लेकर गुजरात पर छाया संकट थोड़ा कम हो गया है। पश्चिम रेलवे ने चक्रवात वायु के चलते 9 और ट्रेनें रद कर दी गईं और 4 अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रोक दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 150 से ज्यादा की रफ्तार से गुजरात की तरफ बढ़ रहे चक्रवाती तूफान वायु ने अपनी दिशा बदल ली है। माना जा रहा है कि अब वह गुजरात के तटीय इलाकों को छू कर निकल जाएगा। हालांकि, खतरा अभी पूरी तरह ने नहीं टला है।
बीश्केक पुहंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने गुजरात में चक्रवात वायु के दौरान चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चक्रवात की तैयारियों को लेकर नेवी और कोस्ट गार्ड की तौयारियों का जायजा लिया है।
गुजरात सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि वायु के कारण अभी तक किसी के घायल होने का या मारे जाने की कोई खबर नहीं है। वहीं, चक्रवात का फिलहाल गुजरात के हवाई अड्डों पर कोई असर नहीं पड़ा है। सूरत, भुज, केशोद, कांडला, जामनगर, वडोदरा, अहमदाबाद में स्थिति सामान्य है। दीव, पोरबंदर और भावनगर के हवाई अड्डे पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

Share to...