April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन में भी सामने आई अलीगढ़ जैसी घटना, 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, हत्या

देशभर में अलीगढ़ की घिनौनी घटना का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ और एकबार फिर उज्जैन में ऐसी ही एक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। उज्जैन के लालपुल इलाके में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है।
इस घिनौने मामले में पुलिस ने बिना कोई कोताही बरते 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए एक एसआइटी का गठन कर दिया गया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

Share to...