April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

श्रीलंका आतंकी हमले के तार तमिलनाडु से जुड़े

श्रीलंका में पिछले माह ईस्टर के मौके पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में शुरूआत में लगभग 200 लोगों के मारे जाने की सूचनाएं प्रकाश में आई थी। इस हमले के बाद से ही पुलिस इससे जुड़े आतंकी संगठन की तलाश कर रही थी। अब यहां हुए इस आतंकी हमले के तार तमिलनाडु से भी जुड़ गए हैं।
श्रीलंका के एक कट्टरपंथी बौद्ध भिक्षु ने दावा किया है कि तमिलनाडु के एक इस्लामिक संगठन ने श्रीलंकाई आतंकी संगठन नेशनल तौहीद जमात को आतंकी हमले के लिए उकसाया था। पिछले माह श्रीलंका के सेना प्रमुख ने कहा था कि कुछ आत्मघाती हमलावर प्रशिक्षण लेने या विदेशी संगठनों से कुछ और संपर्क बनाने के लिए कश्मीर और केरल गए थे।
बीते 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए आत्मघाती हमलावरों ने 3 चर्चो और 3 होटलों को निशाना बनाया था। इन हमलों में करीब 260 लोग मारे गए थे और 500 घायल हुए थे। इन हमलों के लिए आतंकी संगठन आइएस से जुड़े एनटीजे को जिम्मेदार ठहराया गया था। विवादास्पद तरीके से जेल से छूटकर आए कट्टरपंथी बौद्ध भिक्षु गालगोडाट्टे ज्ञानसरा ने इस बारे में जानकारी दी।

Share to...