सुप्रीम कोर्ट में 4 नए जज नियुक्त किए गए हैं और इनकी नियुक्ति को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। इन 4 जजों में बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस बी आर गवई, हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, झारखंड के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ए एस बोपन्ना हैं। ये चारों जस्टिस बतौर सुप्रीम कोर्ट के जज कल या शुक्रवार को शपथ ले सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट में जजों के स्वीकृत पद 31 हैं और अरसे बाद सभी पद भरे जाएंगे। इनमें से दो जज ऐसे हैं जो आगे चलकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बन सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 9 मई को फिर से जस्टिस अनिरूद्ध बोस और जस्टिस एएस बोपन्ना को शीर्ष अदालत का जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी। साथ ही 2 और नाम केंद्र सरकार को भेजे थे। कॉलेजियम ने जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश केन्द्र सरकार से की थी।
इससे पहले केंद्र सरकार ने जस्टिस अनिरूद्ध बोस और जस्टिस एएस बोपन्ना के नाम की कॉलेजियम की सिफारिश लौटा दी थी, जिसके बाद एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट ने दोनों नाम केंद्र को भेजे थे। कॉलेजियम ने कहा था कि उनकी कार्यक्षमता, आचरण और निष्ठा के बारे में कुछ भी प्रतिकूल नहीं मिला है।
सुप्रीम कोर्ट में 4 नए जज नियुक्त किए गए

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट