April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मतगणना के दिन हिंसा की आशंका, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

गृह मंत्रालय ने गुरुवार 23 मई को मतगणना के दिन देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की संभावना के बारे में राज्यों के मुख्य सचिवों और डीएसजीपी को सचेत करते हुए अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय ने ईवीएम को लेकर हिंसा की आशंका जताई है। इस संबंध में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है। अलर्ट में मंत्रालय की तरफ से मतगणना के स्थानों के लिए पर्याप्त उपाय करने के लिए कहा गया है। यह अलर्ट वोटों की गिनती के दिन हिंसा को उकसाने व्यवधान पैदा करने वालें बयानों के मद्देनजर जारी किया गया है।
इस बार के लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक चर्चा हुई पश्चिम बंगाल की, लेकिन अच्छी नहीं, बल्कि गलत वजहों से। पश्चिम बंगाल में हर चरण के चुनाव में हिंसा हुई। ऐसा नहीं है कि वहां सेना के जवानों की तैनाती नहीं की गई थी, लेकिन बावजूद इसके हिंसा जमकर हुई। केंद्र सरकार ने रिजल्ट वाले दिन ऐसा ना हो इसके लिए अतिरिक्त केंद्रिय बलों की तैनाती वहां की है।
सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा था कि वे एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के समर्थकों को नीचा दिखाने के लिए जान बूझकर एक्जिट पोल का सहारा लिया जा रहा है। कुशवाहा ने हिंसा की धमकी देते हुए कहा कि लोगों में इतना आक्रोश है कि अगर कोई खून खराबा होता है तो इसके जिम्मेदार नीतीश कुमार और केंद्र की सरकार होगी। इस तरह के हिंसक विचार हर क्षेत्र से सामने आए है। अब गृहमंत्रालय का अर्लट जारी करना निश्चित ही हंगामें का संकेत दे रहा है। जिसकी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।

Share to...