लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में राजग को बहुमत मिलने के पूर्वानुमान के बीच भाजपा ने सरकार गठन के बारे में विचार विमर्श के लिए केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस में पहुंच चुके है। 23 मई को मतगणना से पहले आज होने वाली यह बैठक काफी महत्तपूर्ण है।
भाजपा ने अपनी अगुवाई वाले गठबंधन को और अधिक मजबूती देने तथा सरकार गठन के बारे में विचार विमर्श के लिये गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक चल रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजग के शीर्ष नेताओं को मंगलवार को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया। इससे पहले भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद है।
दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री परिषद की मीटिंग जारी

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर