April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रिजल्ट में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर बहेगा खून : उपेन्द्र कुशवाहा

लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही बिहार महागठबंधन के नेताओं ने धमकी देनी शुरू कर दी है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन के नेताओं ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव परिणाम में कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश की गई तो वे हिंसा और हथियार उठाने पर मजबूर होंगे।
एनडीए सरकार में कभी नरेंद्र मोदी के सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वे एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के समर्थकों को नीचा दिखाने के लिए जान बूझकर एक्जिट पोल का सहारा लिया जा रहा है। कुशवाहा ने हिंसा की धमकी देते हुए कहा कि लोगों में इतना आक्रोश है कि अगर कोई खून खराबा होता है तो इसके जिम्मेदार नीतीश कुमार और केंद्र की सरकार होगी। कुशवाहा ने कहा कि मतगणना के दिन हमारे समर्थक और जनता तैयार रहे क्योंकि ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर रिजल्ट लूटने की घटना हुई तो सड़कों पर खून बहेगा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि एक्जिट पोल करके जनता को बरगलाया जा रहा है, सच्चाई एग्जिट पोल के आंकड़ों से काफी दूर है। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा मजबूती से की जाए। मदनमोहन झा ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्ट्रांग रूम के पास डटे रहें।

Share to...