April 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दादर पुलिस कंपाउंड में भयंकर आग, 15 साल की लड़की की मौत

मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन परिसर में रविवार दोपहर आग लग गई, जिसमें एक किशोरी की झुलसकर मौत हो गई। किशोरी की उम्र 15 साल है। एक शख्स के बिल्डिंग में फंसे होने की बात कही जा रही है। फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने में जुटी हैं।
यह हादसा दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ। आग लगने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों में आग लगने की कई खबरें आ चुकी हैं। 5 मई को मुंबई के अंधेरी में माजिल मस्जिद चौक पर सरिता बिल्डिंग में आग लग गई थी, जिसमें एक शख्स घायल हो गया था। आग के कारण गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया और तेज धमाके के बाद अफरा-तफरी फैल गई। इससे पहले 18 अप्रैल को एक क्लब में आग लगने से 6 लोग बुरी तरह झुलस गए थे। घटना गोरेगांव उपनगरीय इलाके में हुई।

Share to...