लोकसभा चुनाव की चुनावी जंग के बीच नेताओं के ऐसे बयान सामने आ रहे हैं जो चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। ऐसा ही एक बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आया है, जो सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भी निशाने पर हैं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम मोदी के रडार वालेबयान पर तंज कसा है। लालू ने लिखा है कि ऐ हट बुड़बक, तेरा ध्यान किधर है, रडार इधर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बयान दिया है। इसी इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एयर स्ट्राइक के दिन मौसम ठीक नहीं था। उस दिन विशेषज्ञों का मानना था कि स्ट्राइक दूसरे दिन की जाए, लेकिन मैंने उन्हें सलाह दी कि वास्तव में बादल हमारी मदद करेंगे और हमारे लड़ाकू विमान रडार की नजरों में नहीं आएंगे।
मोदी के रडार वाले बयान पर लालू ने भी ली चुटकी, लिखा हट बुड़बक

More Stories
मुंबई में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग से गई जान, पुलिस जाँच जारी
IMD ने जारी किया देश के 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मप्र के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता रजत पदक