पंचक्रोशी यात्रा के समापन पर आई शनिश्चरी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम स्थित नवग्रह मंदिर में शनिदेव को 800 लीटर तेल चढ़ाने का अनुमान है। मंदिर में शिवलिंग के रूप में विराजित शनिदेव पर तेल चढ़ाने के लिए पात्र लगाया गया है। पाइप लाइन से होकर तेल शिवलिंग पर चढ़ा और वहां से पाइप लाइन से ही होकर शिप्रा किनारे बनाए गए टैंक में पहुंचता है। यह तेल अब ग्रामीण मवेशियों को पिलाने के लिए खरीद कर ले जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने श्रीफल चढ़ाए। इनकी भी नीलामी होगी। मंदिर परिसर में जूते-चप्पल और कपड़े भी पनौती के रूप में श्रद्धालुओं ने छोड़े। मंदिर परिसर में नगर निगम अमला इन्हें बंटोरने में जुटा रहा।
तेज गर्मी और लोकसभा चुनाव के कारण त्रिवेणी संगम पर शनिश्चरी स्नान के लिए कम श्रद्धालु आए। पंचक्रोशी यात्रा में करीब 30 हजार श्रद्धालु शामिल हुए, जो शुक्रवार को यात्रा समाप्त कर चले गए। जो श्रद्धालु बचे थे, वे भी शनिश्चरी स्नान किए बिना लौट गए। यात्रा की थकान के कारण वे त्रिवेणी नहीं आए।
शनिश्चरी अमावस्या पर उज्जैन में लगा भक्तों का ताता, चुनाव का दिखा असर

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर