समाजवादी पार्टी ने वाराणसी से चौकीदार के खिलाफ बीएसएफ के पूर्व जवान को मैदान में उतारा है। सपा ने वाराणसी से पूर्वघोषित उम्मीदवार शालिनी यादव की जगह पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव को टिकट दिया है। हालांकि अब तेज बहादुर यादव की उम्मीदवारी पर संकट मंडराने लगा है। बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर के नामांकन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, चुनाव आयोग ने तेज बहादुर को एक नोटिस भेजा है जिसमें उनके 2 हलफनामों में दिए गए अगल.अलग तथ्यों के संदर्भ में जानकारी मांगी गई है।
मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तेज बहादुर यादव की खतरे में उम्मीदवारी

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम