प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और खासतौर से नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस वालों को मोदी से इतनी नफरत हो गयी है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि वो किस टीम से खेल रही है? भारत की टीम से या पाकिस्तान के सरपरस्तों की टीम से।
उन्होंने कहा कि मैंने सुना, कांग्रेस के एक बयान बहादुर ने कहा है कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि सीमा पार मरे। कांग्रेस वालों को मोदी से इतनी नफरत हो गयी है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं। लेकिन वो भूल गए है कि मोदी की तरफ से पूरे हिन्दुस्तान की जनता बैटिंग कर रही है।
कांग्रेस को मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वे मारने के सपने देख रहे : मोदी

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम