प्रोफसर नजमा अख्तर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया का कुलपति नियुक्त किया गया है। वह संस्थान की पहली महिला कुलपति हैं। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया अधिनियम 1988 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए भारत के राष्ट्रपति ने जामिया के विजिटर की हैसियत से नई दिल्ली स्थित एनआईईपीएम में प्रोफेसर नजमा अख्तर को 5 साल के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया का कुलपति नियुक्त किया है।
सरकार ने पद के लिए आईआईटी-दिल्ली के एसएम इश्तियाक, एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज के महासचिव फुरकान कमर के नाम भी छांटे थे। मंत्रालय ने जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी, बिहार और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र के वाइस चांसलर की नियुक्त के लिए राष्ट्रपति को कुल 9 नाम हर यूनिवर्सिटी के लिए 3 नाम भेजे थे। केंद्रीय विश्वविद्यालय के विजिटर के तौर पर राष्ट्रपति इन नामों को स्वीकृति देते हैं।
मणिपुर की राज्यपाल नजपा हेपतुल्ला जामिया की कुलाधिपति हैं, पिछले साल तलत अहमद के कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रमुख के तौर पर जाने के बाद से जामिया में बिना कुलपति के काम हो रहा था। गौरतलब है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया की स्थापना 1920 में की गई थी।
99 साल में जामिया को मिली पहली महिला वाइस चांसलर

More Stories
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET) 2024 की तारीख हुई जारी, इस तारीख से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी शुरू
प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के नामांकन की कमी पर कलेक्टर्स को लिखा गया पत्र
प्रदेश के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू होगा नवीन अध्यादेश 14 (1)