महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट किया है। पुलिस के अनुसार नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। घायल हुए जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह विस्फोट बुधवार शाम को गढ़चिरौली जिले के गट्टा-एटापल्ली इलाके में हुआ है, जहां 191 वीं बटालियन के जवान गश्त पर थे। बता दें कि के सीआरपीएफ के जवान चुनाव से पहले इलाके को सुरक्षित करने के लिए निकले थे। यहां गुरुवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा।
गौरतलब है कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस हमले में भाजपा विधायक और उनके ड्राइवर की मौत हो गईए जबकि 4 जवान भी शहीद हो गए।
गढ़चिरौली में नक्सलियों ने घात लगाकर किया आईईडी विस्फोट

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट