पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा थी कि अगले 24 घंटे में अल्पेश कांग्रेस से इस्तीफ दे देंगे।
अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस के सभी पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। अल्पेश ठाकोर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मेरा जीवन समाज सेवा के साथ जुड़ा हुआ है, मैं राजनीति में भी अपने समाज और गरीबों की विचारधारा से जुड़ा हुआ हूं, गरीबों के घर में उजाला करने का सपना मैंने देखा है, जिसे पूरा करने के लिए हमेशा आत्ममंथन चलता है। साथ ही लिखा कि पूरे गुजरात में मेरी सेना के गरीब युवा अपमानित हुए जिसकी वजह से दुखी और आक्रोशित हैं।
इसके अलावा अल्पेश ने लिखा कि मेरे लिए मेरी ठाकोर सेना ही सबकुछ है, अगर मुझ में सत्ता की लालच या पद प्रतिष्ठा की लालच होती तो मैं और मेरी सेना कांग्रेस के खराब समय में नहीं जुड़ते, इसलिए ये निर्णय करना मेरे लिए काफी दुखदायक है। मेरी सेना का मुझे आदेश है कि जहां पर अपमान और विश्वासघात हो वहां नहीं रहना चाहिए, इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पद से इस्तीफा देता हूं।
गुजरात में कांग्रेस को झटका, अल्पेश ठाकोर ने छोड़ी पार्टी

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद