सरकार ने इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह यात्रा 8 जून से 8 सितंबर तक 2 मार्गों के जरिए होगी। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यात्रा के लिए पंजीकरण 9 अप्रैल से शुरू हो गया है और इसकी अंतिम तिथि 9 मई है।
आवेदक की आयु कम से कम 18 साल व एक जनवरी को 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि लिपुलेख दर्रा के रास्ते प्रति व्यक्ति लगभग 1.8 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें कुछ दुर्गम पद यात्रा शामिल है। यह तीर्थयात्रा 18 समूहों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक समूह में 60 तीर्थयात्री होंगे। यात्रा की अवधि प्रत्येक समूह के लिए 24 दिनों की होगी, जिसमें दिल्ली में 3 दिन की तैयारी भी शामिल है।
इसमें कहा गया कि रास्ता प्रमुख स्थलों जैसे नारायण आश्रम और पाताल भुवनेश्वर से होकर गुजरती है। तीर्थयात्री चियालेख घाटी या ओम पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं जहां प्राकृतिक रूप से ओम आकार में बर्फ दिखती है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा का पंजीकरण आज से शुरू

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’