मध्यप्रदेश के धरमपुरी क्षेत्र के कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा शुक्रवार को शराब ठेकेदारों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने से नाराज होकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा देने के लिए भोपाल पहुंचे। वे पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं। विधायक ने इस मामले में मीडिया से बात करने की कोशिश की तो मंत्री प्रद्युमन सिंह ने उन्हें अपनी बात नहीं कहने दी। विधायक पांचीलाल मेड़ा ने इस्तीफे में लिखा है कि मैं और मेरे कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा अभद्र व्यवहार एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। जिला प्रशासन भी मुझे कोई सहयोग प्रदान नहीं कर रहा है। विधायक ने अपने इस्तीफे में जिला प्रशासन का उल्लेख करते हुए उस पर शराब माफिया का अवैध रूप से सहयोग करने का आरोप लगाया है। धरमपुरी के विधायक पांचीलाल मेड़ा शराब ठेकेदार, प्रशासन और पुलिस से रुष्ट होकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा देने पहुंचे। शराब माफिया पर कार्यवाही न होने से दुखी विधायक का कहना है कि स्कूल के पास बनीं दो शराब दुकानों को हटाने के लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को भी की थी। इस पर भी उन पर कार्यवाही नहीं हुई। विधायक का कहना है कि शराब दुकान तो नहीं हटी पर शराब माफिया ने मेरे कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। उन्होंने अतिरिक्त आबकारी अधिकारी राधेश्याम राय को हटाने की मांग की है।
विधायक सीएम को इस्तीफा देने पहुंचे तो मीडिया से दूर खींच ले गए मंत्री

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त