हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि खुद पार्टी ने की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने फोटो जारी कर बताया कि सपना चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लेटर हेड का एक फोटो जारी किया है जिसमें सपना चौधरी के पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस लेटर हेड में सपना की पूरी जानकारी दी गई है।
नरेंद्र राठी ने सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने को लेकर उठे विवाद के बीच उनकी सदस्यता का लेटर जारी करते हुए कहा कि शनिवार को सपना आईं थीं और उन्होंने पार्टी की सदस्यता का फॉर्म भी भरा, जिस पर उनके हस्ताक्षर भी हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी बहन ने भी शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। हमारे पास दोनों की सदस्यता वाले फॉर्म हैं। इसके अलावा यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने भी ट्वीट कर सपना चौधरी का कांग्रेस में स्वागत किया है।
ज्ूपजजमत ।के पदवि ंदक चतपअंबल
हालांकि, सपना ने एक इंटरव्यू में कांग्रेस ज्वाईन करने की बात से पूरी तरह इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की है। सदस्यता फॉर्म भी गलत भी हो सकता है। साथ ही बीजेपी से हाथ मिलाने के सवाल पर सपना ने बताया कि वो किसी पार्टी से नहीं जुड़ने जा रही हैं।
झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी, शनिवार को ज्वाइन की है पार्टी : कांग्रेस

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम