एयर स्ट्राइक का वार झेलने के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने बेवजह फायरिंग शुरू कर दी। इसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने इस तरह जवाब दिया कि अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने अपने देश का झंडा उल्टाकर भारतीय सैनिकों को त्राहिमाम संदेश भेजा।
इंडियन आर्मी ने अखनूर स्थित पाकिस्तान के इस तबाह पोस्ट का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान की पोस्ट तहस-नहस दिखाई दे रही है। इस पोस्ट के आस-पास कोई नहीं दिखाई दे रहा है, पोस्ट के आस-पास की मिट्टी धंसी हुई और वहां सिर्फ झंडा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उल्टा झंडा दिखाकर संदेश देना इस बात का सूचक है कि सामने वाला गंभीर संकट में है और जल्द से जल्द शांति चाहता है।
सीमा पर भारत ने दिया पाक को जोरदार जवाब, उल्टा किया झंडा

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम