भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मैं भी चौकीदार कैंपेन में अपना नाम जोड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना नाम नहीं बदला। मैंने अपने नाम के आगे चौकीदार नहीं लगाया। मैं ब्राह्मण हूं। उन्होंने कहा कि चौकीदार को आदेश दूंगा कि उसे क्या करना है, तो ऐसे में मैं अपने नाम के आगे चौकीदार नहीं लगा सकता। स्वामी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मैं भी चौकीदार कैंपेन लॉन्च किया। कैंपेन के तहत पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के कई नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा है। ट्विटर पर पीएम मोदी का नया नाम चौकीदार नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नया नाम. चौकीदार अमित शाह हो गया है। इस कैंपेन की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
पीएम मोदी ने कहा था कि हर देशवासी जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है, वो एक चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है मैं भी चौकीदार। इसके बाद ट्विटर पर मैं भी चौकीदार ट्रेंड करने लगा। स्वामी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ऐसा बयान देकर पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है।
मैं ब्राह्मण, नाम में नहीं लगा सकता चौकीदार : सुब्रमण्यम स्वामी

More Stories
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए