April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीजेपी कैंडिडेट सतीश गौतम का इशारों में हो रहा विरोध

अलीगढ़ से बीजेपी नेता और मौजूदा सांसद सतीश गौतम की उम्मीदवारी का विरोध शुरू हो गया है। सतीश गौतम की दावेदारी का यूपी बीजेपी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह ने विरोध किया है। मौजूदा वक्त में राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह ने दबे स्वर में ही सही लेकिन कहा है कि पार्टी ने ऐसे शख्स को टिकट दिया है जो कभी अतरौली गए ही नहीं। ना ही उन्होंने कोई काम कराया है, इसे लेकर पूरे जिले में काफी असंतोष है। कल्याण सिंह ने सतीश गौतम का विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को इंतजार करने को कहा है।
गौरतलब है कि सतीश गौतम अलीगढ़ के गोंडा इलाके के रहने वाले हैं। सतीश गौतम ने नोएडा में राजनीति की है। बीजेपी में कई पदों पर रहने के बाद 2014 में पार्टी ने उन्हें अलीगढ़ से कैंडिडेट ने बनाया था। 2014 में मोदी लहर में सतीश गौतम ने 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। माना जाता है कि सतीश गौतम को कल्याण सिंह का समर्थन हासिल था, लेकिन पिछले 5 सालों में हालात बदले हैं। दोनों नेताओं के बीच पैदा हुई दूरी के बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि सतीश गौतम का पत्ता इस बार कट सकता है, लेकिन संगठन से नजदीकी कायम रख सतीश गौतम एक बार फिर से सांसदी का टिकट लेने में कामयाब रहे।

Share to...