April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फिर क्रैश हुआ मिग-21, क्रैश होते ही लगी आग

एक बार फिर मिग 21 विमान भारतीय वायु सेना के लिए उड़ता हुआ ताबूत साबित हुआ है। ताजा घटना राजस्थान के बीकानेर में हुई है। यहां एक मिग 21 विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि विमान ने नाल एयरबेस से उड़ान भरी थी इसके कुछ देर बाद ही यह क्रैश हो गया।
गनीमत रही कि पायलट वक्त रहने खुद को इजेक्ट करने में सफल रहा और विमान मैदानी इलाके में गिरा। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्लेन के क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड और भारतीय वायु सेना का दल मौजूद है। आग बुझाने का काम चल रहा है।
यह हादसा ऐसे वक्त हुआ है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। हाल ही में पुलवामा हमले के बाद भारत ने एयरस्ट्राइक की थी इसके बाद पाकिस्तानी विमान भारत में घुस आए थे, जिन्हें खदेड़ते हुए भारत का मिग 21 विमान क्रैश हो गया था।

Share to...