April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ममता पर आईपीएस अफसर को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ आईपीएस अफसर गौरव दत्त के कथित सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम आने से राजनीति गरमा गई है। आरोप है कि ममता ने अफसर को सुसाइड के लिए उकसाया। इस मामले में भाजपा नेता मुकुल रॉय और अफसर की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आईपीएस का नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
1986 बैच के आईपीएस गौरव ने कथित तौर पर 19 फरवरी को आत्महत्या की थी। उन्होंने सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री पर कंपल्सरी वेटिंग पर डालकर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पिछले साल 31 दिसंबर को रिटायरमेंट के बाद उन्हें ड्यूज भी नहीं दिया गया। भाजपा नेता रॉय ने मामले की जांच सीबीआई से कराने और मुख्यमंत्री ममता की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही आईपीएस एसोसिएशन से गौरव की मौत मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। मुकुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी वरिष्ठ आईपीएस अफसर को आत्महत्या करनी पड़ी और इसका आरोप किसी सरकार या पार्टी नेता पर लगा है।

Share to...