April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चंद्रमा पर नई खोज के लिए चीन के साथ मिलकर काम करेगा नासा

चंद्रमा पर नयी खोज के लिए नासा चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिलकर काम करने की तैयारी में है। अभियान से चंद्रमा पर इंसानों की बस्ती बसाने तथा बाह्य अंतरिक्ष के सुदूर के क्षेत्रों के अन्वेषण के लिये भविष्य के मिशन की तैयारी के प्रयासों को और गति मिलेगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने पिछले महीने चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन से यान चांग-4 से भेजे जाने वाले डाटा को खंगालने की संभावना पर चर्चा की। चीन का यह यान इसी महीने चंद्रमा की सतह पर उतरा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि नासा चंद्रमा पर वापसी के लिए अपनी योजना पर कार्य कर रहा है। इस मकसद से व्यावसायिक और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ तालमेल करना महत्वपूर्ण होगां

Share to...