राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने अपने खिलाफ खबर छापने वाली अंग्रेजी मैगजीन द कारवां के संपादक, रिपोर्टर और कांग्रेस नेता जयराम रमेश के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है। अंग्रेजी मैगजीन कारवां ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि नोटबंदी के ठीक बाद विवेक डोभाल ने टैक्स हैवन केमैन आईलैंड में हेज फंड कंपनी का पंजीकरण कराया। इसके बाद केमैन आईलैंड के भारत आने वाले निवेश में जबरदस्त उछाल देखा गया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए विवेक डोभाल के व्यवसाय को डी-कंपनी की संज्ञा दे दी थी।
विवेक डोभाल की दलील है कि मैगजीन में छपा आलेख गलत, भ्रामक और आधारहीन तथ्यों पर आधारित है जिसे वो कोर्ट में साबित कर देंगे। उन्होंने अपनी अपील में कहा है कि इस गलत लेख को आधार बनाकर बयान देने और टिप्पणी करने वालों ने भी तथ्यों की छानबीन नहीं की। लिहाजा वे भी इसमें बराबर के हिस्सेदार हैं। गौरतलब है कि अंग्रेजी मैगजीन द कारवां ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी की घोषणा के 13 दिन बाद एनएसए अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने केमैन आईलैंड में जीएनवाई एशिया फंड नाम की हेज फंड कंपनी का पंजीकरण कराया।
डोभाल के बेटे ने जयराम और अंग्रेजी मैगजीन पर दर्ज कराया मानहानि का केस

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी