April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओ पर लगातार हो रहे हमले, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

उज्जैन में हुआ आयोजन BJP के लिए बन न जाए मुसीबत

मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों में एक के बाद एक कई ऐसी आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं जिनमें अपराधियों ने बीजेपी नेताओं को निशाना बनाया है। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले का मामला है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक बीजेपी के एक नेता पर हमला करके उनसे लाखों का आभूषण ले उड़े। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बीजेपी नेता की पहचान जितेंद्र सोनी के रूप में की गई है। वह बीजेपी की स्थानीय युनिट के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। इसके साथ ही वह एक ज्वेलर भी हैं। जितेंद्र ने पुलिस को बताया वह बाजार से घर लौट रहे थे तभी 5-6 लोगों ने उनपर हमला बोल दिया और उनके पास से 30 किलो सिल्वर व 50 हजार से ज्यादा की नकदी ले उड़े।
गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में बीजेपी नेताओं के ऊपर हुआ यह दूसरा हमला है। इससे पहले मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बलवाडी़ में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई थी। इंदौर, मंदसौर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बलवाड़ी में भाजपा नेता मनोज ठाकरे की हत्या का मामला सामने आया था।

Share to...